बार-बार हवा, तापमान ने भी किया परेशान


हवा, तापमान - रिपोर्टर, मुंबई: मुंबईकरों को फिलहाल गर्मी के साथ ही खराव हवा का भी सामना करना पड़ रहा है। रविवार को मुंबई का तापमान जहां 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, वहीं 200 एयर क्वालिटी इंडेक्स से अधिक के साथ हवा की गुणवत्ता भी खराब रही। इसके चलते लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार से तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है। नतीजतन आने वाले दिनों में गर्मी की समस्या में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को मुंबई शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और उपनगर का 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारों के अनुसार, रात के तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है, लेकिन दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम का पूर्वानुमान करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रमुख महेश पलावत ने कहा कि आन वाले दिनों में फिर से हवा के रुख में बदलाव होता दिख रहा है। इसके कारण मंगलवार से तापमान थोड़ा और बढ़ सकता है, हालांकि इस दौरान बहुत अधिक बढ़ोतरी की संभावना कम है। बार-बार खराब हो रही हवाः हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली संस्था सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी ऐंड वेदर फोरकॉस्टिंग ऐंड रिसर्च(सफर) से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को समूचे मुंबई की हवा की गुणवत्ता 264 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में रही। इस दौरान नवी मुंबई में 342 एक्यूआई के साथ हवा बहुत खराब और 327 के साथ बीकेसी की भी हवा बहुत खराब रही। वा बहुत खराब रही। आंकड़ों पर नजर डालें तो फरवरी में अब तक पिछले 23 दिनों में तकरीबन 6 दिन तक हवा की गुणवत्ता खराब रही है। इस दौरान बीकेसी और नवी मुंबई की स्थिति अधिक चिंताजनक रही। सफर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुर्फान बेग ने । मुंबई में फिलहाल चलने डायरेक्टर गुर्फान बेग ने । बताया कि मुंबई में फिलहाल चलने वाली हवा की स्पीड बहुत धीमी है। इसके कारण प्रदूषित कण वातावरण में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच नहीं पा रहे और इसका असर खराब हवा के रूप में दिख रहा है। फिलहाल की स्थिति के अनुसार, आने वाले कुछ की स्थिति के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह के हालात रहने की संभावना है।